फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Sequel: साल 2024 में सीक्वल और रीमेक की होगी धूम, बहुप्रतीक्षित फिल्मों से गुलजार होंगे सिनेमाघर

Tue, 09 Jan 2024 12:57 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2024 में कई फिल्मों के बहुप्रतीक्षित सीक्वल और रीमेक दस्तक देने वाले हैं। आइए इन आगामी फिल्मों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
 
विज्ञापन
1 of 7
सीक्वल-रीमेक से गुलजार होंगे सिनेमाघर - फोटो : अमर उजाला
साल 2023 भारतीय सिनेमा के लिए सुपरहिट रहा। इसी कारण सिनेप्रेमी साल 2024 के और ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद कर रहे हैं। भारतीय सिनेमाघरों में पहले महीने ही कई फिल्में धमाल मचाने को तैयार हैं। जनवरी महीने में मेरी क्रिसमस, मैं अटल हूं और फाइटर समेत पांच अन्य फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। इस वर्ष कई फिल्मों के रीमेक और सीक्वल भी सिनेमाघरों को गुलजार करने वाले हैं। 'स्त्री' और 'पुष्पा' के सीक्वल से लेकर क्लासिक गोविंदा और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' तक, इस वर्ष दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। आइए इस वर्ष रिलीज होने वाले सीक्वल और रीमेक की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 7
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूजा एंटरटेनमेंट 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ कल्ट और क्लासिक सिनेमा का जादू वापस ला रहा है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत यह नई फिल्म, एक्शन और रोमांच वापस लाने के लिए तैयार है। 'बड़े मियां छोटे मियां' 10 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 7
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का हर किसी को इंतजार है। फिल्म के स्टार कलाकारों में अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी और सुनील शेट्टी शामिल हैं। हालांकि, अनिल कपूर और नाना पाटेकर तीसरी किस्त के लिए वापस नहीं आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

Celebs: बिपाशा बसु से विद्या बालन तक, बेहतरीन अभिनय के बाद भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सके ये सितारे

4 of 7
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना अभिनीत साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जैसे ही फिल्म के सीक्वल की घोषणा की गई, इसके चारों ओर उत्साह अभूतपूर्व था। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, 'पुष्पा 2', 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Jewar Film City: फिर उछला उत्तर भारत की नई फिल्म सिटी का मुद्दा, अक्षय, भूषण, दिनेश और बोकाडिया मैदान में
विज्ञापन

5 of 7
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
मैडॉक फिल्म्स ने श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' के साथ एक मिसाल कायम की। फिल्म की सफलता के कारण हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी का निर्माण हुआ, जिसमें 'रूही' और 'भेड़िया' जैसी फिल्में शामिल हुईं। 'स्त्री 2' और भी अधिक रोमांचक होने का वादा करती है, और 30 अगस्त, 2024 को दर्शकों का दिल जीतने आ रही है। 

Bollywood: बॉलीवुड के ये हैं सबसे लंबे सितारे, लिस्ट में बिग बी से लेकर संजय दत्त तक के नाम शामिल
विज्ञापन

6 of 7
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
'सिंघम' फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म 2024 में ही रिलीज होने वाली है। 'सिंघम अगेन', रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स को आगे बढ़ाती है। फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है। 

Rakul Preet Singh: सख्त नियमों के बीच सात फेरे लेंगे रकुल और जैकी, मेहमानों को नहीं होगी फोन रखने की इजाजत!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेट्रो इन दिनों - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुराग बसु ने दूसरी किस्त 'मेट्रो इन दिनों' के साथ अपनी 'लाइफ इन ए मेट्रो' फ्रेंचाइजी का विस्तार किया है। 'मेट्रो... इन दिनो' एक एंथोलॉजी फिल्म है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेनशर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख हैं। यह फिल्म 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Ram Mandir: राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे रणदीप हुड्डा, मुस्कान के साथ स्वीकारा निमंत्रण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें