फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: बिपाशा बसु से विद्या बालन तक, बेहतरीन अभिनय के बाद भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सके ये सितारे

Tue, 09 Jan 2024 12:50 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिपाशा बसु से लेकर विद्या बालन तक इन बॉलीवुड सितारों की एक भी फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन पाई है। आइए लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं- 
 
विज्ञापन
1 of 6
100 करोड़ी नहीं बन पाई इन सितारों की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
दिन-ब-दिन भारतीय फिल्मों का दायरा बढ़ता जा रहा है। दर्शकों को लुभाने के लिए फिल्ममेकर अलग-अलग जॉनर की फिल्में ला रहे हैं। बीते कुछ समय में ये नोटिस किया गया है कि कोई बड़ी बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट जाती है, तो कुछ कम बजट वाली फिल्में भी सफलता का परचम लहरा देती हैं। जहां कुछ सितारों के लिए 100 करोड़ क्लब बेहद कम लगता है, तो कुछ के लिए आज भी 100 करोड़ी क्लब में शामिल होना एक सपने जैसा है। यूं तो ये सितारे अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। साथ ही हर किरदार में खुद को ढालना भी जानते हैं, बावजूद इसके इनकी कोई फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो चुकी है। आइए इन स्टार्स की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन वो बेहतरीन अदाकारा हैं, जो हर एक किरदार में जान डाल देती हैं। अभिनेत्री ने अपने बेहतरीन काम से न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री को गुलजार किया है, बल्कि वो साउथ सिनेमा में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। विद्या की उपलब्धि ही है कि वे महिला प्रधान फिल्मों के लिए फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद हैं। हालांकि, एक से बढ़कर एक फिल्में देने के बावजूद भी अभिनेत्री की कोई मूवी 100 करोड़ रुपये का कारोबार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

3 of 6
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मार्शल आर्ट्स में माहिर और शानदार कलाकार विद्युत जामवाल अपनी टोन्ड बॉडी से फैंस को फिटनेस गोल देते नजर आते हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों में उम्दा एक्शन सीक्वेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। चाहने वाले विद्युत की फिल्म पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। हालांकि, ड्रामा और एक्शन से भरपूर होने के बाद भी विद्युत की कोई फिल्म अब तक 100 करोड़ रुपये की कमाई नहीं कर सकी है।

Jewar Film City: फिर उछला उत्तर भारत की नई फिल्म सिटी का मुद्दा, अक्षय, भूषण, दिनेश और बोकाडिया मैदान में

4 of 6
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया
'धूम 2', 'रेस' और 'राज' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं बिपाशा बसु फिलहाल बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई हैं। हालांकि, इस बंगाली बाली ने अपनी खूबसूरती और काबिल-ए-तारीफ अभिनय से समीक्षकों समेत दर्शकों की भी तारीफें बटोरीं। अपनी अदाकारी को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहने वालीं बिपाशा भी कभी 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह नहीं बना पाईं। 

Bollywood: बॉलीवुड के ये हैं सबसे लंबे सितारे, लिस्ट में बिग बी से लेकर संजय दत्त तक के नाम शामिल
विज्ञापन

5 of 6
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा अपनी संजीदा अभिनय से हर दफा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होती हैं। ऋचा जिस भी किरदार को हाथ लगाती हैं, उसमें जान डाल देती हैं। अभिनेत्री की यही काबिलियत उन्हें सबसे अलग बनाती है। अपने अभिनय के लिए तारीफें लूटने वालीं ऋचा चड्ढा की एक भी फिल्म 100 करोड़ रुपये की कमाई नहीं कर सकी है।

Rakul Preet Singh: सख्त नियमों के बीच सात फेरे लेंगे रकुल और जैकी, मेहमानों को नहीं होगी फोन रखने की इजाजत!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज बाजपेयी की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेताओं में होती है। मनोज हर किरदार में खुल को ढाल लेते हैं। यही कारण है कि मनोज की फिल्म के एलान मात्र से ही दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। बेहतरीन फिल्में और किरदार के बावजूद मनोज आज तक एक भी 100 करोड़ी फिल्म नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें