फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirvair Singh Death: सिद्धू मूसेवाला के बाद एक और पंजाबी सिंगर की मौत, निर्वैर सिंह ने हादसे में गंवाई जान

Thu, 01 Sep 2022 04:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लोकप्रिय पंजाबी गायक निर्वैर सिंह की ऑस्ट्रेलिया में एक भीषण कार दुर्घटना में मौत हो गई। कलाकार के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
निर्वैर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। दरअसल, एक और मशहूर पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह का निधन हो गया है। बेहद खतरनाक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल, इस मामले में निर्वैर सिंह के परिवार की ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

दो मासूमों को अकेला छोड़ गए निर्वैर
बता दें कि मशहूर पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह अपना सिंगिंग करियर को संवारने के लिए करीब नौ साल पहले ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। मंगलवार (31 अगस्त) को ऑस्ट्रेलिया में ही हुए बेहद खतरनाक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। निर्वेर सिंह के दो बच्चे हैं, जो अब पिता के जाने के बाद एकदम अकेले पड़ गए हैं। 

पुलिस ने दी यह जानकारी
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मेलबर्न में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे बेहद खतरनाक सड़क हादसा हो गया। इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन निर्वैर के परिजनों ने उन पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा गलत तरीके से ड्राइविंग करने और तीनों गाड़ियों के टकराने की वजह से हुआ।

दोस्त और परिवार ने ऐसे किया याद
निर्वैर सिंह के निधन की जानकारी मिलने के बाद उनके फैंस, परिजनों और दोस्तों को सदमा पहुंचा है। पंजाबी सिंगर गगन कोकरी ने निर्वैर सिंह की मौत पर दुख जताया और पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'मैंने अभी-अभी इस शॉकिंग खबर के बारे में सुना है। हम दोनों ने साथ में टैक्सी भी चलाई थी। हम दोनों ने पहली बार गाना भी साथ ही गाया था। फिर तुम काम में बिजी हो गए। तुम्हारा सॉन्ग 'तेरे बिना' आज तक का सबसे शानदार गाना था। आप बहुत अच्छे इंसान थे। मैं आपको कभी नहीं भूल सकता हूं।'
विज्ञापन

कौन थे निर्वैर सिंह
बता दें निर्वैर मशहूर पंजाबी सिंगर थे। 'माई टर्न' एल्बम का उनका गाना 'तेरे बिना' काफी चर्चित हुआ था। वह पंजाब के कुराली से ताल्लुक रखते थे। ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने के बाद उन्होंने शादी की और उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें