'तुनक तुनक तुन’, ‘सजन मेरे सतरंगिया’, ‘बोलो ता रा रा’, ‘जियो रे बाहुबली’, ‘ना ना ना ना ना रे’ जैसे सुपरहिट गाने गाने वाले दलेर मेहंदी का आज जन्मदिन है। पंजाबी-बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर दलेर महंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार के पटना में हुआ था। दलेर मेहंदी के म्यूजिक इंडस्ट्री में इस मुकाम पर पहुंचना आसान नहीं था। दलेर मेहंदी के नाम के पीछे भी एक कहानी है। माता-पिता डाकू दलेर सिंह के नाम उनका नाम दलेर सिंह रखा था। लेकिन वक्त बदला और जब वह बड़े हुए तो मशहूर सिंगर परवेज मेहंदी से काफी इम्प्रेस हुए कि वह दलेर सिंह से दलेर मेहंदी बन गए।