फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की 'सेक्शन 375' पर छाए संकट के बादल, कोर्ट ने जारी किया समन

Wed, 28 Aug 2019 12:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सेक्शन 375 - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की अपकमिंग फिल्म 'सेक्शन 375' को लेकर विवाद हो गया है। पुणे के सिविल कोर्ट ने फिल्म के अंदर अदालत की प्रक्रियाओं को गलत तरीके से दिखाने और वकीलों के बारे में नकारात्मक तथ्य पेश करने पर फिल्म के मेकर्स और अभिनेता अक्षय खन्ना को समन जारी किया है। साथ ही 9 सितंबर से पहले कोर्ट में पेश होने को बोला है। 
विज्ञापन

2 of 5
सेक्शन 375 - फोटो : सोशल मीडिया
अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार कोर्ट में याचिकाकर्ता वाजिद खान ने तर्क दिया दिया है कि फिल्म के ट्रेलर में रेप पीड़िता के किरदार को गलत तरीके से पेश किया गया है साथ ही वकीलों की छवि को भी गलत दिखाया गया है। सिविल कोर्ट के जज आर एच नाथनी ने सोमवार को अभिनेता अक्षय खन्ना सहित निर्माता कुमार मंगल पाठक और अभिषेक मंगल पाठक को समन भेजा है और 9 सितंबर से पहले कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Section 375 - फोटो : social media
भारतीय दंड संहिता की धारा 375 पर बनी इस फिल्म में ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। ऋचा जहां रेप पीड़िता की वकील का किरदार निभा रही हैं वहीं अक्षय खन्ना आरोपी के वकील की भूमिका में हैं। ट्रेलर में रेप पीड़िता से पुलिस थाने और अदालत के अंदर कई सवाल किया जाते हैं। याचिकाकर्ता ने इन सभी सवालों अभद्र बताया है। 

4 of 5
Section 375 - फोटो : social media
याचिकाकर्ता के अनुसार ट्रेलर में इस तरह के दृश्य बलात्कार पीड़ितों के बीच गलत प्रभाव पैदा करेंगे और वह इस मामले को दर्ज करने के लिए पुलिस से संपर्क नहीं करेंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों फिल्म 'सेक्शन 375' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर में भारतीय दंड संहिता की धारा 375 को लेकर कोर्ट ड्रामा देखने को मिला। बता दें भारतीय दंड संहिता की धारा 375 में रेप से जुड़े नियम-कानूनों का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Section 375 - फोटो : social media
आपको बता दें कि अजय बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋचा चड्ढा,अक्षय खन्ना के अलावा राहुल भट और मीरा चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। भूषण कुमार, किशन कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें