सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा- फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे होने पर सभी फैंस और मेरे इस खास सफर का हिस्सा बनने वालों का बहुत शुक्रिया, जिनकी वजह से ये शानदार सफर मुमकिन हो सका। सलमान खान के इस ट्वीट पर उनके फैंस कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के बाद सलमान खान बतौर मुख्य हीरो सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में नजर आए थे।