फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama Attack: आतंकी हमले पर फूटा साउथ एक्टर्स का गुस्सा, अल्लू अर्जुन ने कहा- शहादत याद रखी जाएगी'

Sat, 16 Feb 2019 12:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
SOUTH CELEBS
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले में 40 जवानों के शहीद होने की घटना से पूरा देश गुस्से में हैं। इस हमले के बाद आम लोगों से लेकर खास लोगों तक की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बॉलीवुड के लगभग सभी एक्टर्स ने इस मामले में पाकिस्तान की ओर से किए गए इस घृणित कार्य की आलोचना की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जावेद शबाना - फोटो : SELF
सभी ने शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। जहां एक तरफ शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने पाकिस्तान का दौरा रद्द किया वहीं साउथ इंडस्ट्री के सभी बड़े सुपरस्टार्स ने मामले पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

3 of 6
सूर्या
तमिल अभिनेता सूर्या ने ट्वीट कर कहा- वह ये खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। हमारे जवानों के काफिले पर इस तरह के कायराना हमले की खबर सुनकर बहुत स्तब्ध हूं। उनके परिवारों के लिए मेरी संवेदना है, जिन्होंने हमारे लिए एक बेटा, भाई, पति या पिता खो दिया"

 

4 of 6
अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए लिखा- वह दुखी परिवारों के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। सभी जवानों की शहादत याद रखी जाएगी। बहुत बहुत बुरा दिन। दलकर सलमान ने ट्वीट किया- पुलवामा हमले की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। सीआरपीएफ के उन सभी बहादुर जवानों के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना और प्रार्थना जो इस कायरतापूर्ण हमले में शहीद हो गए। 


 
विज्ञापन

5 of 6
Rana Daggubati
राणा दग्गुबाती ने लिखा- पुलवामा में आतंकी हमले की खबर सुनकर हैरान हूं। भगवान हमने जो बहादुर सीआरपीएफ के जवान खो दिए, उनके परिवारों को शक्ति देना। नंदमुरी कल्याण राम ने अलग तरह का विरोध जताया। अपनी अपकमिंग फिल्म 118 की स्क्रीनिंग में कल्याण राम अपनी पूरी टीम के साथ इस कायरता पूर्ण हमले के विरोध में काला बिल्ला पहनकर पहुंचे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pulwama Attack - फोटो : PTI
बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में उस वक्त गुरुवार को हमला हुआ, जब सीआरपीएफ (CRPF)  का काफिला गुजर रहा था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती बताया। हमले को अंजाम देने वाला 21 साल का आदिल अहमद डार कश्मीर का ही रहनेवाला था। विस्फोट में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें