फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulkit Samrat: नशे में धुत होकर गाड़ी चलाते थे पुलकित सम्राट! 'फुकरे 3' फेम अभिनेता ने सुनाया मजेदार किस्सा

Wed, 18 Oct 2023 04:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : instagram/pulkitsamrat
बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहने वाले सितारों में पुलकित सम्राट का नाम भी शामिल है। पुलकित सम्राट को लोग सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के एक्स पति के नाम भी जानते हैं। इतना ही नहीं अभिनेता का नाम अक्सर उनके निजी रिश्तों के चलते मीडिया में छाया रहता है। लेकिन इस समय पुलकित का नाम उनकी हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' के चलते लाइमलाइट में बना हुआ है। जहां एक तरफ पुलकित की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता ने एक खुलासा कर सनसनी मचा दी है। दरअसल, पुलकित का यह खुलासा मुंबई पुलिस से जुड़ा है...लगा न शॉक, चलिए जानते हैं क्या बोले अभिनेता.. 
विज्ञापन

2 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : Insatagram- @pulkitsamrat
बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे 3' के अच्छे प्रदर्शन के चलते चर्चा में हैं। मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म दर्शकों को हंसना में सफल रही है और उसी का नतीजा है कि यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इस बीच पुलकित सम्राट ने हाल ही में मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि वह ज्यादातर हर बार पुलिस उन्हें पकड़ लेती थी। दरअसल, पुलिस ऑफिसर्स को लगता था कि वह नशे में गाड़ी चला रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, पुलकित ने खुलासा किया कि पहली कार जो उन्होंने मुंबई में अपने लिए ली थी, वह टिंटेड ग्लास और एक स्पेशल 500 नंबर प्लेट वाली एक लाल सेडान थी। अभिनेता ने कहा कि वह अपनी कार में हमेशा तेज म्यूजिक बजाते थे और उनकी कार के लुक के कारण पुलिस उन्हें हर चेकपॉइंट पर रोकती थी। उन्होंने हंसते हुए कहा, दिल्ली की गाड़ी लग रही थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें मुंबई में गाड़ी चलाते समय लगातार तीन चेक प्वाइंट पर एक ही दिन में उन्हें तीन बार पकड़ा गया था।

4 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : instagram/pulkitsamrat
पुलकित सम्राट ने बताया कि उनकी कार को देखकर पुलिस को लगता था कि वह नशे में गाड़ी चला रहे थे। अभिनेता बोले, 'मैंने पहले दो चेकप्वाइंट्स पर पुलिस के साथ सहयोग किया, लेकिन जब मुझे तीसरे पर रोका गया, तो मैंने अधिकारी से कहा कि वह एक बार और सभी के लिए मेरी जांच करें और आगे के चेकप्वाइंट्स पर यह मैसेज दे दें कि यह कार नशे में धुत व्यक्ति द्वारा नहीं चलाई गई थी।' इस बात का खुलासा करते हुए पुलकित सम्राट जोर-जोर से हंसने भी लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया
पुलकित सम्राट ने यह भी कहा कि उन्होंने उस पुलिस ऑफिसर को विश्वास भी दिलाया था कि उन्होंने अपने जीवन में कभी शराब को हाथ नहीं लगाया है, इसलिए उनके नशे में गाड़ी चलाने का सवाल ही नहीं उठता। पुलकित ने आगे कहा, 'पुलिस ने वास्तव में आगे वालों को मेरा मैसेज दिया और मेरी कार को निम्नलिखित चेकप्वाइंट्स से जाने की अनुमति दी गई थी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो पुलकित सम्राट इन दिनों फिल्म 'फुकरे 3' में नजर आ रहे हैं। फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें