भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन (पीएस 1) ने 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म महज तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल हो गई थी और अभी इसका जलवा कायम है। बीच में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही थी, जिसमें अब फिर से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के 17वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।