फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Superstar Ajith new Film: साउथ सुपरस्टार अजित के साथ बोनी कपूर मार्च में शुरु करेंगे नई तमिल फिल्म की शूटिंग

Sat, 05 Feb 2022 05:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
boney kapoor, actor ajith - फोटो : insta
बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर की अपनी अगली तमिल फिल्म को फ्लोर पर लाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार अजित मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। कोरोना महामारी होने के बावजूद बोनी कपूर ने पांच फिल्मों की शूटिंग पूरी की है और अब सुपरस्टार अजित के साथ उनकी नई फिल्म की शूटिंग 9 मार्च 2022 से शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
boney kapoor, actor ajith - फोटो : insta
फिल्म के सेट का काम शुरु
फिल्म की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और शूटिंग शुरु होने से पहली ही फिल्म के लिए सेट बनाया जा रहा है। ये सेट पूरी तरह से ठेठ बोनी कपूर शैली में होगा। सूत्रों के मुताबिक उनकी ये फिल्म भी बड़े पैमाने की होगी।
विज्ञापन

3 of 4
actor ajith valimai - फोटो : insta
बोनी कपूर के साथ अजित की तीसरी फिल्म-
आपको बता दें कि 'वलीमाई' और 'नरकोंडा पारवई' के बाद साउथ सुपरस्टार अजित के साथ बोनी की यह तीसरी फिल्म होगी। अगर बात करें फिल्म वलीमई की तो यह भी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 'वलीमई' 24 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। अगर आप एक्शन थ्रिलर के शौकीन हैं तो आपको उनकी ये फिल्म पसंद आएगी। एक्टर अजित की ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, और हिंदी भाषा में रिलीज होगी।

विज्ञापन

4 of 4
boney kapoor - फोटो : insta
अभिनय की नई पारी शुरु करने के तैयार हैं निर्देशक बोनी कपूर-
निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर भी अब अभिनय के क्षेत्र में अपनी नई शुरुआत करने को तैयार हैं। वह लव रंजन की फिल्म में अभिनय करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें