फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar Health Update: बहन आशा भोसले ने की लता मंगेशकर से मुलाकात, बताई कैसी है अब स्वर कोकिला की हालत

Sat, 05 Feb 2022 05:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Health Update) की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : ANI
भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Health Update) की तबीयत में अब सुधार आ रहा है। इस बात की जानकारी आशा भोसले ने दी है। आशा भोसले ने लता मंगेशकर से मुलाकात की है। इस दौरान डॉक्टरों ने आशा भोसले को बताया कि अब लता मंगेशकर स्थिर हैं। बता दें कि शनिवार दोपहर ही लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक हो गई थी। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं।

विज्ञापन

2 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर्स की निगरानी में हैं लता मंगेशकर
लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एएनआई को बताया था कि लता जी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।डॉक्टर प्रतीत ने यह भी कहा है कि लता मंगेशकर को थेरेपी दी जा रही है इस समय वह प्रोसीजर को अच्छे से सहन कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata
पिछले दिनों जानकारी मिली थी कि गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं, डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुई है। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
सात दशक का शानदार करियर
अपने सात दशक के लंबे करियर में, लता मंगेशकर ने कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। लता मंगेशकर को सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्मविभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड समेत दर्जनों पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें