फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा को फिर याद आए ऋषि कपूर, भावुक लेख में लिखा- 'उनकी मासूमियत महसूस की जा सकती थी'

Fri, 08 May 2020 06:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके निधन से बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। उनके साथ काम कर चुके सभी सेलिब्रिटीज अब तक उनके आकस्मिक हुए निधन से उबर नहीं पाए हैं। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ बातें एक लेख के माध्यम से साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर से साथ ज्यादा फिल्में तो नहीं की। लेकिन फिर भी ऋषि का यूं दुनिया छोड़कर चले जाना प्रियंका को भी नागवार गुजरा। ऐसे में अब प्रियंका ने एक इमोशनल आर्टिकल लिखकर ऋषि कपूर को याद किया है। इस आर्टिकल के जरिए प्रियंका ने ऋषि कपूर के बारे में काफी कुछ बताया है। साथ ही उनकी फिल्मों और जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस आर्टिकल का एक अंश फैंस के साथ साझा किया है। ये आर्टिकल 18 मई को पब्लिश होगा। इस आर्टिकल में उन्होंने ऋषि कपूर के फिल्मी सफर पर नजर डाली है। उन्होंने बताया है कि ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा में प्यार का नया दौर लेकर आए थे। इसी क्रेडिट लाइन के साथ उन्होंने अपने आर्टिकल की शुरुआत की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि ऋषि कपूर ने प्यार को काफी आसान बना दिया था।

4 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
प्रियंका ने आगे लिखा है कि ऋषि कपूर में 'शेक्सपीरियन हीरो' की झलक दिखाई देती थी। जो उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। उनकी मासूमियत महसूस की जा सकती थी। इस लेख को राजकपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के फेमस डायलॉग 'शो मस्ट गो ऑन' से खत्म करते हुए प्रियंका ने लिखा 'अब हिंदी सिनेमा पहले की तरह कभी नहीं रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और ऋषि कपूर ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। साल 2012 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में दोनों साथ थे लेकिन इस फिल्म में भी दोनों का एक भी सीन साथ में नहीं था। लेकिन दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी। जब ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाने अमेरिका गए थे तब भी प्रियंका उनसे मिलने पहुंची थीं। वहीं उनके निधन के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें