फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुई थी सोनम और आनंद आहूजा की लव स्टोरी, वेडिंग एनिवर्सिरी पर देखें शादी की तस्वीरें

Fri, 08 May 2020 05:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sonam kapoor - फोटो : file
सोनम कपूर आज अपनी वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट कर रही हैं। आठ मई 2018 को वो अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दिल्ली के रहने वाले आनंद पेशे से बिजनेसमैन हैं। आज सोनम कपूर के वेडिंग एनिवर्सिरी पर आपको उनकी शादी की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
sonam kapoor and anand ahuja - फोटो : file
सोनम की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के करीब सभी बड़े सितारे एक साथ जुटे थे। मेहंदी और संगीत की रस्में अनिल कपूर के घर पर ही हुई थीं जबकि शादी की रस्में सोनम की मौसी कविता सिंह की हवेली में शानदार अंदाज में हुईं थीं। 
विज्ञापन

3 of 8
Sonam Kapoor Wedding - फोटो : file
सोनम की शादी में पूरा कपूर खानदान उमड़ पड़ा था। लंबे समय बाद उनके परिवार में किसी लड़की की शादी हो रही थी ऐसे में अनिल कपूर ने इस शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

4 of 8
Sonam Kapoor - फोटो : file
वहीं शादी के बाद मुंबई के पांच सितारा होटल 'द लीला' में रिसेप्शन पार्टी दी गई थी। रिसेप्शन में बॉलीवुड, बिजनेस और खेल जगत सहित अन्य क्षेत्र की तमाम हस्तियां जुटी थीं। 
विज्ञापन

5 of 8
sonam kapoor - फोटो : file
सोनम ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था। हाथों में चूड़ा और गहनों से लदी सोनम बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं सोनम भी डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकती हैं लेकिन बाद में तय हुआ कि मुंबई में ही सारी रस्में होंगी। दरअसल कपूर खानदान काफी बड़ा है और परिवार के कई सदस्य बेहद बुजुर्ग हैं ऐसे में उनके लिए दूसरी जगह जाना मुश्किल होता, जिसके चलते ये फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
sonam kapoor wedding - फोटो : file
सोनम की मेहंदी और संगीत सेरेमनी के वीडियो भी उस वक्त सोशल मीडिया पर सामने आए थे। जिसमें सोनम अपने पिता अनिल कपूर के साथ जमकर डांस करती दिखी थीं। सोनम के रिसेप्शन में शाहरुख खान और सलमान खान ने भी खूब धूम मचाई थी। इन वीडियोज को फैंस ने भी खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

7 of 8
sonam kapoor kiss anand ahuja - फोटो : file
सोनम और आनंद की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात साल 2014 में हुई थी। परनिया कुरैशी दोनों की कॉमन फ्रेंड हैं। यहीं से इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई और आखिरकार सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंध गए। 
विज्ञापन

8 of 8
Sonam Kapoor Wedding - फोटो : file
बता दें कि आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं। उन्होंने अमेरिका के व्हार्टन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। सोनम कई मौकों पर Bhane के कपड़े पहने हुए नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो इसका प्रचार करती हुई दिखती हैं। 

'महाभारत' के नीतीश भारद्वाज ने मीनाक्षी शेषाद्रि संग किया था काम, पूछा- 'आजकल कहां हैं मीनू मौसी'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें