फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ की शादी में 'देसी गर्ल' बनी दिखीं प्रियंका चोपड़ा, गुलाबी साड़ी पहन लूट ली सारी लाइमलाइट

Sun, 30 Jun 2019 08:27 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और उनके ससुराल वाले पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में बने हुए हैं। प्रियंका के जेेठ यानी निक के भाई जो जोनस ने पत्नी सोफी टर्नर के साथ दोबारा शादी की। इस दौरान पूरे परिवार ने फ्रांस के पेरिस शहर में शादी की सेरेमनी को एंजॉय किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
शादी के दौरान परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी से कुछ दिन पहले ही जो जोनस और सोफी टर्नर पेरिस पहुंचे थे और कई रस्में निभाईं। शादी भले ही जो जोनस की हो लेकिन भारत में सभी की निगाहें प्रियंका चोपड़ा पर टिकी रहीं। प्रियंका ने भी अटेंशन पाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
पेरिस से जो भी तस्वीरें सामने आई थीं प्रियंका हर बार नए लुक में दिखीं। यही नहीं उन्होंने एक्सपेरिमेंट करने से भी गुरेज नहीं किया। ऐसे में जब शादी का मौका था तो 'देसी गर्ल' बिल्कुल देसी अंदाज में दिखीं। अभी तक वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा ने शादी के दिन साड़ी पहनीं।

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
विदेश में हो रही शादी में प्रियंका चोपडा़ ने साड़ी पहन अपने फैंस का दिल जीत लिया। गुलाबी रंग की नेट की साड़ी के साथ प्रियंका ने बैकलेस ब्लाउज पहना। साथ ही उन्होंने मैचिंग गुलाब के फूल अपने बालों में लगा रखा था। अपने देसी अटायर में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं ब्लैक कलर के सूट में निक भी खूब जंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई। 18वीं शताब्दी में बने इस महल में रुकने का एक रात का खर्च करीब 3.21 लाख रुपये है। इससे पहले कपल ने इसी साल 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें