Priyanka Chopra
- फोटो : instagram
इस फोटो में सिद्धार्थ पिंक कलर का स्वेटर पहने थे। वहीं मधु बेटे को देख रही थीं। इस फोटो पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'सिड बहुत क्यूट लग रहा है।' पहली बार में तो फैंस को लगा कि ये फोटो प्रियंका की है। प्रियंका के कमेंट करने के बाद पता चला कि ये सिद्धार्थ की फोटो है। आपको बता दें, सिद्धार्थ की इशिता कुमार के साथ शादी होने वाली थी लेकिन टूट गई। दोनों का रोका 27 फरवरी को हुआ था। शादी 30 अप्रैल को होने वाली थी। उससे पहले इशिता बीमार हो गईं और उनकी सर्जरी हुई। इशिता काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहीं और शादी टलने की खबर आई। इसके बाद प्रियंका की मां ने बताया कि शादी टूट गई है।