फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका को मिली एक और बड़े डायरेक्टर की फिल्म, निक से शादी करने के बाद शुरू करेंगी शूटिंग

Wed, 29 Aug 2018 06:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिकन सिंगर निक जोनस की होने वाली पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'भारत' को छोड़ने की वजह से काफी चर्चा में थीं। 'भारत' छोड़ने के बाद बॉलीवुड गलियारों में प्रियंका चोपड़ा को लेकर अफवाहों का बाजार गरम रहा। सलमान की फिल्म छोड़ने पर कुछ लोगों ने यह तक बोल दिया कि प्रियंका को बॉलीवुड में काम मिलना मुश्किल हो सका है, लेकिन प्रियंका के पास जिस तरह फिल्मों की लाइन लगी उससे यह बात गलत साबित हो जाती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ साइन करने के बाद प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड के एक और बड़े डायरेक्टर की फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अंग्रेजी वेबासाइट डीएनए की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आ सकती है। खबर है कि विशाल भारद्वाज लेखक विलियम शेक्सपियर के नाटक ट्वेल्थ नाईट पर फिल्म बनाने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने 'क्वांटिको' गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लेने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अपनी फिल्म में प्रियंका को लेने का खुलासा खुद विशाल भारद्वाज ने किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- 'प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि हम दोनों ही एक-दुसरे के साथ काम करना चाहते हैं। उम्मीद है कि हम इस प्रोजेक्ट पर अगले साल की शुरुआत में काम शुरू कर देंगे।' पता हो कि प्रियंका चोपड़ा और विशाल भारद्वाज इससे पहले '7 खून माफ' और 'कमीने' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 

4 of 5
बात करें प्रियंका चोपड़ा की निजी जिंदगी की तो पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की खबरें छाई हैं। बीते 18 अगस्त को प्रियंका ने निक से साथ रोका करके अपने इस रिश्ते का खुलासा भी कर दिया है। प्रियंका के रोके पर उनके खास दोस्त और परिवारवाले नजर आए। साथ ही शाम की सगाई पार्टी में मुकेश अंबानी सहित बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे नजर आए। प्रियंका निक से अक्टूबर में शादी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं डायरेक्टर विशाल भारद्वाज एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के साथ फिल्म 'पटाखा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सान्या के अलावा टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में सभी किरदार बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में विजय राज सान्या और राधिका के पिता के रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें