priyanka chopra
प्रियंका ने इस शो पर कहा, ‘मैं बैरी लेविंग्स्टन के साथ मिलकर एक फिल्म पर काम कर रही हूं। ये फिल्म मां शीला नाम की एक गुरु पर है जिनका संबंध भारत से है और जो ओशो की विश्वासपात्र मानी जाती थीं।’ गौरतलब है कि आनंद शीला ने ही ओशो के लिए अमेरिका में आश्रम बनाया था।जिन लोगों ने ओशो के जीवन को करीब से देखा है या फिर पढ़ा है और समझा है, उन्हें मां आनंद शीला के बारे में जरूर पता है।