फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेक्रेड गेम्स' पर कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक की नजर, पहले ही सीजन ने खड़े कर दिए ये 4 विवाद

Wed, 18 Jul 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sacred Games
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' पहले सीजन की रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर चुका है। बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक की इस शो पर पैनी नजर है। इस शो के मेकर्स के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है। वहीं, शो के न्यूड सीन्स भी विवादों में घिर चुके हैं। यह शो अभी तक इन चार बड़े विवादों में घिर चुका है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sacred Games
राजीव गांधी के लिए अपमानजनक शब्द
वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के निर्माताओं पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए आपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। एक सीन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी गांधी को 'फट्टू' कहते सुने जा सकते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव कुमार सिन्हा ने कोलकाता के एक थाने में एक्टर और शो के मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज कराई थी। मामला दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है। सोमवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक्टर को राहत देते हुए कहा था कि डायलॉग के लिए एक्टर जिम्मेदार नहीं ठहराए जा सकते। अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Sacred Games
बीजेपी आईटी सेल ने वायरल किया वीडियो
भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सेक्रेड गेम्स का एक वीडियो शेयर किया था। यही नहीं, उन्होंने नवाजुद्दीन के डायलॉग को अक्षरश: पोस्ट में लिखा। मालवीय ने लिखा,'मां मरी तो बेटा पीएम बन गया, बनते ही बोफोर्स का घोटाला किया। अपुन सोचा जब देश के पीएम (राजीव गांधी) का ही कोई ईमान नहीं तो अपुन सीधे रास्ते जा के क्या करेगा... ' 


4 of 5
Sacred Games
न्यूड सीन्स
'सेक्रेड गेम्स' के पहले सीजन में कई लव मेकिंग सीन्स हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजश्री देशपांडे और कुब्रा सैत ने टॉपलेस और बेड सीन्स दिए हैं। इसके क्लिप्स वॉट्सऐप से लेकर पॉर्न साइट तक पर किसी ने वायरल कर दिए गए। वीडियो वायरल होते ही दोनों एक्ट्रेसेज को लोग भद्दे कमेंट्स भेज रहे हैं। शो पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का भी आरोप लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sacred Games
तथ्यों से छेड़छाड़
दिल्ली के वकील निखिल भल्ला ने शो के खिलाफ केस दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि शो में बोफोर्स, बाबरी मस्जिद, शाह बानो और सांप्रदायिक दंगों से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें