फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक जोनस के भारत आते ही प्रियंका चोपड़ा हुईं रोमांटिक, कार में पास आकर इस तरह किया वेलकम

Fri, 23 Nov 2018 08:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : twitter
दीपवीर के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। निक भारत भी आ चुके हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। निक के भारत आते ही प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्काई इज पिंक' के सेट पर मिठाइयां भी बांटी। जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जोड़ा जल्द ही अपनी शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। निक के भारत पहुंचते ही प्रियंका ने निक का प्यार भरा ग्रैंड वेलकम भी किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka and Nick - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'तुम्हारा घर में स्वागत है।' प्रियंका और निक की यह तस्वीर कार की है। जिसमें प्रियंका निक के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ 2-3 दिसंबर को शादी करेंगी। प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka and nick - फोटो : twitter
हालांकि प्रियंका की मिठाई बांटने की तस्वीरें फरहान अख्तर और फिल्म का निर्देशन कर रही शोनाली बोस ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस मिठाई की खास बात यह थी कि इसे पेरिस से मंगवाया गया था। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका इसी साल 18 अगस्त को मुंबई में हो चुका है जिसके बाद अब यह जोड़ी शादी करने जा रही है। प्रियंका और निक हाल ही में जोधपुर के उमैद पैलेस गए थे जहां इस जोड़ी ने अपनी शादी की लोकेशन को देखा। 

4 of 5
madhu chopra - फोटो : pinkvilla
यह दोनों जोधपुर के ताज उमैद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां तो पैलेस पर शादी की तैयारियों का जायजा लेते हुए दिखाई दी थीं। मधु चोपड़ा जोधपुर में इवेंट ऑर्गेनाइजर, होटल मालिक और डिजाइनर से डील की। इसके बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो गईं। मधु ने मुंबई जाने से पहले उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान मधु बहुत ही साधारण कपड़ों में दिखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and nick - फोटो : amar ujala
प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में गोद भराई और बैचलरेट पार्टी हो चुकी है। इसमें प्रियंका के साथ परिणीति चोपड़ा और ईशा अंबानी भी नजर आई थीं। वहीं ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका अपनी शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज सकती हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के भी शरीक होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें