फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश खन्ना और अमिताभ के बीच इस वजह से आई थी दूरी, दोबारा काम नहीं करने की खाई थी कसम

Fri, 23 Nov 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म नमक हराम को आज सिनेमाघर में रिलीज हुआ 45 साल हो चुके हैं। 23 नवंबर साल 1973 को रिलीज हुई इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मेगास्टार राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे। फिल्म नमक हराम से अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की कई यादें जुड़ी हुई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राजेश खन्ना - फोटो : file photo
मीडिया में चलीं खबरों के अनुसार फिल्म नमक हराम दूसरी फिल्म थी जब अमिताभ और राजेश खन्ना की जोड़ी साथ नजर आई थी। यह इन दोनों की आखिरी फिल्म भी थी। इससे पहले यह दोनों फिल्म आनंद में नजर आए थे। बताया जाता है कि फिल्म नमक हराम के समय राजेश खन्ना बड़े परदे पर धीरे-धीरे अपना स्टारडम खो रहे थे। वहीं अमिताभ बच्चन परदे पर धीरे-धीरे चमकना शुरू हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : file photo
नमक हराम से जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को अंत में मरना होता है। इस बात से राजेश खन्ना बिल्कुल बेखबर होते हैं, लेकिन उन्हें यह बात अच्छे से पता थी कि कोई कलाकार फिल्म के अंत में जब मरता है तो दर्शक का सबसे ज्यादा ध्यान उस पर ही जाता है। ऐसे में जैसे ही काका को नमक हराम के क्लाइमेक्स के बारे में पता चला तो उन्होंने अमिताभ बच्चन के इस सीन को बदलने के लिए फिल्म के निर्देशक पर दबाव बनाया। जिसे निर्देशक ने मान भी लिया।


 

4 of 5
राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन - फोटो : file photo
वहीं फिल्म में अपने बदलता रोल देखकर अमिताभ बच्चन राजेश खन्ना और नमक हराम के निर्देशक से खफा हो गए। इसके बाद निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने अमिताभ की बात को रखते हुए फिल्म की कहानी में फिर से बदलाव किया गया। इसके बाद कहानी में मरने का रोल राजेश खन्ना के पास चला गया। फिल्म के बीच में राजेश खन्ना को मरना था और अमिताभ उनका बदला लेते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजेश खन्ना - फोटो : file photo
इसकी कहानी के साथ नमक हराम सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके बाद भी दर्शकों ने फिल्म में राजेश खन्ना से ज्यादा अमिताभ बच्चन के अभिनय को पसंद किया। कहा जाता है कि दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखकर राजेश खन्ना ने अमिताभ के साथ कभी न फिल्म करने का फैसला किया। फिल्म नमक हराम का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। इसमें आर डी बर्मन के संगीत को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें