फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक के लिए फोटोग्राफर बन गई हैं प्रियंका, इस तस्वीर को देखकर देसी गर्ल के टैलेंट की करेंगे तारीफ

Mon, 03 Sep 2018 10:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ यूएस में है। कुछ दिन पहले इन दोनों की एक साथ घूमते हुए तस्वीर भी सामने आई थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल निक जोनस के लिए फोटोग्राफर भी बन गई है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कर रहे बल्कि निक जोनस की पोस्ट की गई यह तस्वीर इस ओर इशारा कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Deepika and Ranveer
बॉलीवुड में इन दिनों मौसम कुछ ज्यादा ही प्यार भरा है। एक ओर दीपिका और रणवीर सिंह की नवंबर तक शादी की खबरें आ रही हैं तो वहीं आलिया और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरों ने भी काफी जोर पकड़ा है। इस बीच प्रियंका और निक की सगाई भी हो गई है। अक्सर रणवीर दीपिका की तस्वीरें खींचते हुए नजर आते हैं लेकिन अब ऐसा लगता है प्रियंका चोपड़ा ने कुछ अलग करने की ठान ली है।
 
विज्ञापन

3 of 5
nick jonas
निक जोनस ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह ऐसी जगह पर बैठे नजर आ रहे हैं कि चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए निक ने लिखा- 'मैन एंड द माउंनटेन।' इसके साथ कैमरा वाला इमोजी बनाकर प्रियंका चोपड़ा को टैग किया है। निक का कैमरा वाला इमोजी बनाकर प्रियंका को टैग करना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि निक की यह तस्वीर प्रियंका ने ही खींची है। 
 

 

4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
इस तस्वीर को देखकर लगता है कि यह कपल ट्रिप पर गया है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर के ऊपर प्रियंका ने मैजिकल लिखा था। कहा जा रहा है कि अमेरिकन सिंगर निक का एक घर ममोथ माउंनटेन के पास है जहां पर यह दोनों गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra and farhan akhtar
प्रियंका और निक की शादी इसी साल अक्टूबर में हो सकती है। प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग का पहला शिड्यूल पूरा करके यूएस गई है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर मुख्य किरदार में है। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें