फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राम तेरी गंगा मैली' से स्टार बनी थी ये हीरोइन,शादी के बाद बदलना पड़ा नाम और अब ऐसे गुजार रही जिंदगी

Mon, 03 Sep 2018 09:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दिव्या राणा
हर सोमवार अमर उजाला आपको बॉलीवुड की एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताता है जो कभी बुलंदियों को छुआ करते थे । फिर उन सितारों की चमक धीरे-धीरे कम होती गई । इतनी कम कि वो बॉलीवुड के आसमान में गुम हो गए । इसी कड़ी में आज का नाम है दिव्या राणा । नाम से शायद आप पहचान ना पाएं लेकिन तस्वीर ने सबकुछ याद दिला दिया होगा ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दिव्या राणा
ये वही दिव्या राणा हैं जो राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में सेकेंड लीड थीं । फिल्म में राजीव कपूर और मंदाकिनी ने लीड रोल किया था । पहली बार दिव्या को इसी फिल्म के जरिए पहचान मिली थी । लेकिन मंदाकिनी के बोल्ड अवतार के आगे दिव्या का जादू कुछ खास चल नहीं पाया था ।
विज्ञापन

3 of 7
'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर और मंदाकिनी
फिल्म जब हिट हुई तो सारा क्रेडिट मंदाकिनी ले गईं। यह राजीव और दिव्या की साथ में दूसरी फिल्म थी । दिव्या की पहली फिल्म 'एक जान हैं हम' थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म तो खैर चली ही नहीं, राजीव कपूर और दिव्या राणा को भी लोगों ने पसंद नहीं किया। 

4 of 7
दिव्या राणा
इसके बाद राजीव के पिता राज कपूर ने दोनों को लेकर 'राम तेरी गंगा मैली' बनाई । लेकिन दिव्या की किस्मत ना जाने कहां सोई हुई थी। ताज्जुब की बात है कि 'राम तेरी गंगा मैली' जबरदस्त हिट रही लेकिन दिव्या के करियर को कोई फायदा नहीं पहुंचा पाई। दिव्या जैसे-तैसे बॉलीवुड में आगे बढ़ती रहीं। 
विज्ञापन

5 of 7
दिव्या राणा
उन्होंने 'वतन के रखवाले', 'एक ही मकसद', 'आसमां' और 'मां कसम' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर वही बदकिस्मती। इतनी फिल्मों के बाद भी दिव्या राणा लोगों की नजरों में नहीं आईं और जिस सफलता और शोहरत का सपना लेकर वो फिल्मों में आईं थी वो उनसे दूर ही रहीं।इसके बाद दिव्या राणा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया ।
विज्ञापन

6 of 7
दिव्या राणा
क्या आप जानते हैं कि दिव्या आजकल कहां हैं और क्या काम कर रही हैं?दिव्या राणा ने फिल्में छोड़ने के बाद फजल नाम के शख्स से शादी कर ली। आजकल वो मुंबई में ही रह रही हैं । लेकिन ताज्जुब की बात है कि शादी के बाद उन्होंने अपना नाम भी बदलकर सलमा मनेकिया रख लिया है। इससे भी ज्यादा हैरानी तो आपको उस काम के बारे में जानकर होगी जो दिव्या आजकल कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिव्या राणा
दिव्या मुंबई में ही एक फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वो मूर्तिकार हैं और मिट्टी की मूर्तियां बनाती हैं। सोचने वाली बात तो ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दिव्या राणा को शादी के बाद अपना नाम बदलना पड़ा ?दिव्या ने दूसरे धर्म के लड़के से शादी की थी । शायद इसीलिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें