एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चर्चा अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक होती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस का वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा है। प्रियंका का स्टैच्यू बेहद ही खूबसूरत दिख रहा है। खास बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा के अलावा मैडम तुसाद म्यूजियम में बॉलीवुड के और भी कई सितारों के वैक्स स्टैच्यू मौजूद हैं। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के स्टैच्यू से रूबरू करवाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
अमिताभ बच्चन
- फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन
लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बॉलीवुड सितारों को सम्मानित करने की यह परम्परा मेगास्टार अमिताभ बच्चन से शुरू हुई। साल 2002 में लंदन में अन्य चर्चित हस्तियों के बीच अमिताभ के वैक्स स्टैच्यू को जगह मिली।
विज्ञापन
3 of 9
ऐश्वर्या राय
- फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय बच्चन
मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर ऐश्वर्या राय ने दुनियाभर में देश का मान बढ़ाया था। फिर बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय ने एक के बाद एक हिट फिल्में देकर एक नया मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता को देखते हुए साल 2004 में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू लगाया गया। लंदन के अलावा ऐश्वर्या का स्टैच्यू सैन फ्रांसिस्को में भी है।
4 of 9
शाहरुख खान
- फोटो : file photo
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को साल 2007 में लंदन के मैडम तुसाद में जगह मिली। इसके अलावा शाहरुख खान का वैक्स स्टैच्यू बर्लिन, सिंगापुर और सिडनी के मैडम तुसाद में भी है।
विज्ञापन
5 of 9
करीना कपूर
- फोटो : file photo
करीना कपूर
ऐश्वर्या के बाद करीना दूसरी एक्ट्रेस हैं जिनका स्टैच्यू मैडम तुसाद में बना। साल 2011 में करीना को यहां जगह मिली। करीना के स्टैच्यू का लुक उनकी फिल्म 'जब वी मेट' के गीत के किरदार से प्रेरित है। इसके अलावा सिंगापुर के मैडम तुसाद में भी करीना का स्टैच्यू है।
विज्ञापन
6 of 9
ऋतिक रोशन
- फोटो : file photo
ऋतिक रोशन
ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन का स्टैच्यू भी लंदन मैडम तुसाद म्यूजियम में स्थित है। इसकी ओपनिंग के वक्त ऋतिक के साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा था। इस दौरान ऋतिक रोशन ने अपनी पुरानी यादें ताजा याद करते हुए कहा था कि उन्हें याद है जब वो बचपन में अपने नाना के साथ यहां आए थे और अब उनका स्टैच्यू लगा है। यह किसी सपने जैसा है।
विज्ञापन
7 of 9
माधुरी दीक्षित
- फोटो : file photo
माधुरी दीक्षित
अपनी मुस्कान से लोगों को दीवाना बनाने वालीं धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित को भी यह सम्मान साल 2012 में मिल चुका है। फिल्मों की बात करें तो माधुरी दीक्षित आखिरी बार फिल्म 'टोटल धमाल' और 'कलंक' में दिखाई दी थीं।
8 of 9
कटरीना कैफ
- फोटो : file photo
कटरीना कैफ
'टाइगर जिंदा है' (2015) की सफलता के बाद कटरीना कैफ भी लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में पहुंच गईं। कटरीना का परिवार लंदन में ही रहता है ऐसे में उनका परिवार इससे काफी खुश है।
सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के तीन खानों में से एक हैं और उनकी फिल्में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में पहले नंबर पर होती हैं। ऐसे में भला सलमान यहां कैसे पीछे रह जाते। लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में सलमान खान का पुतला दर्शकों को खूब भाता है।