देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की फिल्मी यात्रा काफी खूबसूरत रही है। साथ ही सीखने वाली भी। अभिनेत्री ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी, इसके बाद हॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए हैं। इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा को स्पॉटलाइट में रहते 25 साल हो गए हैं। उनका ये सफर साल 2000 में शुरू हुआ, जब वे मिस वर्ल्ड बनीं। प्रियंका का कहना है कि इन वर्षों में वे काफी बदल चुकी हैं।