प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसी साल मां बनी अभिनेत्री अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं। ऐसे में एक बार फिर प्रियंका ने अपना यह वीकएंड बेटी के साथ एंजॉय किया। लेकिन एक बार फिर अभिनेत्री ने अपनी नन्ही परी का चेहरे फैंस से छिपा लिया है। साझा की गई तस्वीर में मालती अपनी मां प्रियंका की गोदी में बैठी हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, वह कैमरे की तरफ नहीं देख रही हैं।