अभिनेता प्रभास इन दिनों केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील के साथ अपनी आगामी फिल्म 'सालार' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से अभिनेता की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे देखने के बाद फैंस के बीच 'सालार' को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। फिलहाल रिपोर्ट के मुताबिक, 'सालार' में अभिनेता प्रभास डबल रोल करते हुए दिखाई दे सकते हैं।