बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। अपनी बेटी के जन्म के साथ ही एक्ट्रेस अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं। हालांकि, अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी अभिनेत्री अपनी बेटी और परिवार के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। अपने परिवार के साथ बिताएं इन पलों को एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में प्रियंका ने हाल ने ही अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। साझा की गई इस तस्वीर में प्रियंका की बेटी और उनके पति निक जोनस साथ में नजर आ रहे हैं।