प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने म्यूजिक करियर के बारे में बात करते हुए प्रियंका आगे कहती है, 'म्यूजिक ने मुझे दुनिया के दूसरी हिस्से में जाने का मौका दिया, मैं उन फिल्मों के लिए तरस नहीं रही थी, जिन्हें मैं नहीं करना चाहती थी, लेकिन मुझे कुछ लोगों और क्लबों के साथ संपर्क बनाने की जरुरत थी। इसके लिए बहुत मेहनत करनी थी और तब तक मैं काफी काम कर चुकी थी, इसलिए मुझे ऐसा नहीं लगा कि मुझे ये सब करना चाहिए। तो जब मुझे गाने का ऑफर मिला तो मैंने कहा कि कुछ भी हो मैं अमेरिका जा रही हूं बस'।