फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone Spotted: रात में काला चश्मा, गर्मी में जैकेट पहनने पर ट्रोल्स के हत्थे चढ़ीं दीपिका पादुकोण

Tue, 28 Mar 2023 11:09 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण अपने नए एयरपोर्ट लुक को लेकर ट्रोल्स के हत्थे चढ़ गई हैं। एक्ट्रेस को रात में काला चश्मा लगाने और गर्मी में जैकेट पहनने पर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सुर्खियों में रहना बखूबी जानती हैं। एक्ट्रेस को फिल्मों के अलावा अपने फैशन सेंस से भी सुर्खियां बटोरते देखा जाता है। इसी कड़ी मे दीपिका का नया एयरपोर्ट लुक हेडलाइंस का हिस्सा बन गया है। दरअसल, एक्ट्रेस गर्मी के मौसम में जैकेट पहने नजर आई हैं। साथ ही रात को काला चश्मा लगा ट्रोल्स के हत्थे चढ़ गई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण को बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उसी दौरान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट जगत में आते ही छा गई हैं। इन पिक्चर्स में दीपिका, ऑलिव ग्रीन कलर के को-ऑर्ड सेट के ऊपर मैचिंग जैकेट पहनी नजर आ रही हैं। जैकेट की साइड में ऑरेंज लाइनिंग है, जो इसे और ज्यादा आई कैची बना रहा है। हालांकि, गर्मी के मौसम में दीपिका को यह लुक कैरी करना भारी पड़ गया है। एक्ट्रेस इसे लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं तस्वीरों में दीपिका रात के समय काला चश्मा लगाए भी नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस के दिमाग का फ्यूज उड़ गया है। दीपिका के लेटेस्ट लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'मैडम रात के समय में काले चश्मे की क्या जरूरत है।' 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका के लुक पर नेटिजन्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा है, 'यह रेन-कोट जैसा लग रहा है...मैडम बारिश का मौसम नहीं है ये।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'इतनी गर्मी में इतनी मोटी जैकेट पहनना भी फैशन है क्या।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि दीपिका पादुकोण ने हाल ही में ऑस्कर्स में अपना जलवा बिखेरा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस कई फिल्मों के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं। एक्ट्रेस की पाइपलाइन में फिल्म 'फाइटर' है, जिसमें वह ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आएंगे। इसके अलावा उन्हें ‘द इंटर्न’ और ‘प्रोजेक्ट के’ में भी देखा जाना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें