फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 Years of Dilwale: दिलवाले को पूरे हुए नौ साल, काजोल ने साझा की दिलचस्प तस्वीरें, अब फैंस ने कर दी यह मांग

Wed, 18 Dec 2024 06:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajol: काजोल ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'दिलवाले' की बीटीएस यानी पर्दे के पीछे की तस्वीरें साझा की हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। पहली तस्वीर में काजोल और शाहरुख नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिलवाले - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन हिट जोड़ियों में से एक हैं। 90 दशक से लेकर अब तक उन्होंने कई सारी फिल्में की हैं, जिनमें से कई हिट हुई हैं। फिर चाहे वो एक्शन फिल्म हो या रोमांटिक कॉमेडी हो। शाहरुख और काजोल की आखिरी फिल्म 'दिलवाले' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। फिल्म की रिलीज को नौ साल पूरे हो गए हैं। अब इस खास मौके पर काजोल ने बीटीएस तस्वीरें भी साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
दिलवाले - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
साझा कीं बीटीएस तस्वीरें
काजोल ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'दिलवाले' की बीटीएस यानी पर्दे के पीछे की तस्वीरें साझा की हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। पहली तस्वीर में काजोल और शाहरुख नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के करीब खड़े हैं और बैकग्राउंड में सनसेट नजर आ रहा है। वही, एक और तस्वीर में काजोल साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। चश्मा पहने वह बेहद हॉट लग रही हैं।

यह भी पढ़ें: Lakshya: धर्मा प्रोडक्शंस के साथ लक्ष्य की हैट्रिक, 'किल' और 'चांद मेरा दिल' के बाद हाथ लगी एक और फिल्म
विज्ञापन

3 of 5
दिलवाले - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
तस्वीरें हुईं वायरल
अभिनेत्री ने एक और स्लाइड में फिल्म की टीम और क्रू मेंबर्स के साथ पोज दिया। इस तस्वीर में सभी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए काजोल ने इसके कैप्शन में लिखा,  "इतने अच्छे समय के बीटीएस.. आप इसे हमारे पागलपन और मस्ती में देख सकते हैं! #दिलवाले।" इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोगों ने शाहरुख और काजोल से यह खास मांग कर दी है।

यह भी पढ़ें: Yami Gautam Golden Temple: बेटे के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे यामी-आदित्य, संजय दत्त भी दिखे साथ; तस्वीर वायरल

4 of 5
दिलवाले - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
तस्वीरें हुईं वायरल
अभिनेत्री ने एक और स्लाइड में फिल्म की टीम और क्रू मेंबर्स के साथ पोज दिया। इस तस्वीर में सभी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए काजोल ने इसके कैप्शन में लिखा,  "इतने अच्छे समय के बीटीएस.. आप इसे हमारे पागलपन और मस्ती में देख सकते हैं! #दिलवाले।" इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोगों ने शाहरुख और काजोल से यह खास मांग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
दिलवाले को हुए नौ साल
बता दें कि काजोल और शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल के अलावा कृति सेनन, वरुण धवन और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें