फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दौरान बेटी और दामाद निक से खुश नहीं थीं मां मधु, 2 महीने बाद प्रियंका का बड़ा खुलासा

Wed, 30 Jan 2019 07:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka and madhu - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के 2 महीने होने में महज 2 दिन बचे हैं। किसी भी मां के लिए उसकी बेटी की शादी काफी अहमियत रखती है। आम मां की तरह प्रियंका की शादी में मधु चोपड़ा ने अपने दिल के सारे अरमान पूरे किए। यहां तक कि क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका का हाथ पकड़कर भी मधु चोपड़ा ही आई थीं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक टॉक शो के दौरान मां मधु चोपड़ा से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा पहली बार टॉक शो The Ellen DeGeneres में बतौर मेहमान आईं। इस शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने निक और अपनी शादी को लेकर कई बातें बताईं। इसके साथ ही मां से जुड़ी एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : instagram
टॉक शो की होस्ट Ellen DeGeneres से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि मां की तुलना में मेरी मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी थी। इसी वजह से मां मुझसे नाराज थीं। मां मुझसे पूरी शादी भर नाराज रहीं। वहा चाहती थीं कि मैं एक अलग से पार्टी दूं। मुझसे उनकी बातचीत ज्वैलरी डिजाइनर और हेयर ड्रेसर पर भी हुई। आखिर मैं कैसे उन्हें इनवाइट नहीं करती? 

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : instagram
इसके साथ ही प्रियंका ने बताया कि मां से बातचीत के दौरान कई बातों पर चर्चा हुई थी। प्रियंका ने बताया कि मां ने यह कहा था कि हम लोगों के यहां शादी में कम से कम हजार लोग आते है। यहां पर महज 200 लोग परिवार के ही हैं। प्रियंका ने कहा कि मैंने मां को समझाया कि मैं और निक चाहते हैं कि शादी में केवल परिवार के लोग ही रहें क्योंकि हम लोग इसे प्राइवेट सेरेमनी रखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : twitter
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। यह शादी दो रीति-रिवाज से हुई थी। एक दिन दोनों ने क्रिश्चियन रीति से शादी की थी तो वहीं दूसरे दिन हिंदू रिवाज से शादी की थी। इन दोनों की शादी की तारीख 2 और 3 दिसंबर थी। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त निक जोनस के साथ विदेश में ही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें