बॉलीवुड सेलिब्रेटी जब भी करण जौहर के टॉक शो 'काफी विद करण' में आते हैं तो निजी जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे करते हैं। सीजन 5 में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थी। यहां करण ने उनसे ऐसे सवाल पूछे कि उन्हें जवाब देना ही पड़ा और प्रियंका की सारी पोल खुल गई।
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
वैसे करण जौहर अपने शो पर आने वाले हर गेस्ट से इस तरह के सवाल जरूर पूछते हैं। इस शो का प्रसारण जनवरी 2017 में नेशनल टेलीविजन पर हुआ था। करण ने प्रियंका से उनकी निजी लाइफ के बारे में कई सवाल किए। जिनमें से एक सवाल था- क्या ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड को किस किया है? वहीं एक और सवाल था कि क्या वो अपने पार्टनर के साथ शावर ले चुकी हैं। वहीं एक सवाल उनका बेडरूम सीक्रेट था।
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : instagram
करण के कई निजी सवालों के जवाब प्रियंका ने हां में दिए थे। उनके ये जवाब सुनकर करण जौहर भी हैरान रह गए। सवालों के जवाब देते हुए प्रियंका ने ये जरूर कहा कि ये शो मेरी मां ना देखें।
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा दलेर मेहंदी के साथ एक गाने में काम कर चुकी हैं। बता दें कि प्रियंका दलेर के गाने 'सजन मेरे सतरंगिया' में काम कर चुकी हैं। वहीं इसके बाद ही उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। प्रियंका चोपड़ा ने खुद कंटेस्ट के लिए अपना नाम नहीं दिया था। दरअसल प्रियंका को ऐसे शोज में जाने के लिए उनके माता-पिता प्रोत्साहित करते थे और साथ ही साथ वो ही नाम भर देते थे।
न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि वो अपने खाने पीने के शौक को कम नहीं करती हैं। वहीं उनकी बॉडी टाइप ऐसा है कि वो जल्दी मोटी भी नहीं होती हैं। प्रियंका हमेशा अपने बैग में कैंडी रखती हैं। प्रियंका एक्टिंग के लिए कितनी पैशेनेट हैं इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिता अशोक चोपड़ा के निधन के कुछ दिन बाद ही वो फिल्म सेट पर पहुंच गई थीं और फिल्म मेरी कॉम का शूट शुरू किया था।