फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा ये सीन, नेता ने आरोप लगा एक्ट्रेस पर दर्ज करवाई शिकायत

Fri, 19 Jul 2019 12:22 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Amala Paul - फोटो : instagram
साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमाला पॉल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी फिल्म अडाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि अमाला की इस फिल्म में उनका एक न्यूड सीन है। इसलिए ये फिल्म अश्लीलता को बढ़ावा देती है। ये शिकायत एमएके की नेता राजेश्वरी प्रिया ने दी है।
विज्ञापन

2 of 4
Amala Paul - फोटो : instagram
राजेश्वरी प्रिया ने कहा इस फिल्म के जरिए तमिल कल्चर को खराब करने की कोशिश की जा रही है। शिकायत के बाद उन्होंने कहा कि मैंने डीजीपी से भी फिल्म के मेकर्स के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। क्योंकि फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रयोग किए जा रहे न्यूड पोस्टर्स बच्चों को भी प्रभावित करेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
Amala Paul - फोटो : instagram
प्रिया ने कहा कि वे फिल्म की रिलीज तो नहीं रुकवा सकतीं क्योंकि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टीफिकेट के साथ पास कर दिया है लेकिन वे इस फिल्म की प्रमोशन के खिलाफ हैं। प्रिया का मनना है कि फिल्म के प्रोमो हर उम्र के लोग देखेंगे जिससे युवा लोगों के दिमाग पर नेगेटिव असर पड़ेगा।
विज्ञापन

4 of 4
Amala Paul - फोटो : Social Media
राजेश्वरी की पार्टी पहले भी अमाला पर गंभीर आरोप लगा चुकी है। उनका कहना है कि अमाला तमिल संस्कृति की परवाह नहीं करतीं क्योंकि वे इस राज्य की नहीं हैं। अमाला पैसे और प्रसिद्धि के लिए कुछ भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें