प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अभी 3 दिन ही बीते हैं । दोनों अपनी शादी-शुदा जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं । 4 दिसंबर को दोनों ने दिल्ली में एक ग्रांड रिसेप्शन दिया था जिसमें पीएम मोदी भी पहुंचे थे । इन्हीं खुशियों के बीच 'न्यूयॉर्क मैगजीन' ने प्रियंका और निक की शादी पर सवाल उठा दिए हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
priyanka nick
- फोटो : instagram
न्यूयॉर्क मैगजीन की वेबसाइट 'द कट' पर एक विवादास्पद आर्टिकल छपा । इस आर्टिकल में मारिया स्मिथ नाम की पत्रकार ने प्रियंका को 'आधुनिक जमाने की धोखेबाज' महिला बताया । इस लेख में दावा किया गया, 'निक जोनस अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध को निभा रहे हैं ।'
विज्ञापन
3 of 6
priyanka nick
- फोटो : instagram
बॉलीवुड सेलेब और प्रियंका के ससुरालवालों ने इस आर्टिकल की काफी आलोचना की। इसके बाद आर्टिकल डिलीट कर दिया और नया आर्टिकल लिखा गया जिसकी हेडिंग थी- 'प्रियंका और निक का प्यार सच्चा या झूठा?' अब इस पर प्रियंका चोपड़ा का बयान भी आ गया है ।
4 of 6
priyanka nick
- फोटो : instagram
टाइम्स नाऊ से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं ऐसी चीज पर बात भी नहीं करना चाहती । ये मेरे लेवल का मुद्दा ही नहीं है । मैं इस समय अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पल को जी रही हूं । ऐसी चीजें मुझे और निक को प्रभावित नहीं कर सकती हैं।' प्रियंका के इस बयान से साफ है कि वो ऐसी बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
priyanka nick
- फोटो : instagram
बता दें कि प्रियंका के जेठ-जेठानी जोए और सोफी ने भी इस लेख की आलोचना की है। सोफी ने ट्वीट कर इस लेख को बेहद गलत बताया । वहीं जोए ने कहा, 'ये बहुत अपमानजनक है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए । प्रियंका और निक एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं । शुक्रिया...'
लेख की बात करें तो इसमें लिखा गया, 'निक सिर्फ प्रेम संबंध चाहते थे लेकिन हालीवुड में हाल ही में कदम रखने वाली प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया है ।' लेख के मुताबिक, 'प्रियंका और निक सेलेब्रिटीज के उन तौर-तरीकों को अपना रहे हैं जिनमें वे पैसों के लिए शादी और बच्चों की तस्वीरें मैगजीन को बेचते हैं ।'