प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद पहला रिसेप्शन दे चुके हैं। निकयंका ने यह रिसेप्शन दिल्ली के ताज पैलेस होटल में दिया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस न्यूलीवेड कपल के खास मेहमान बने। शादी और रिसेप्शन की धूमधाम के बीच इंटरनेशनल मैगजीन ने प्रियंका और निक की शादी पर सवाल उठाए। इस आर्टिकल के आते ही सिनेमाजगत आग बबलूा हो गया है और सभी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जताई।