1 दिसंबर, 2018 ये वही दिन है जब जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पूरे रीति रिवाज़ के साथ संपन्न हुई थी। शादी में बेशक बाराती विदेशी थे, लेकिन शादी बिल्कुल भारतीय अंदाज में हुई। जिसमें विदेशी बराती भी देसी अंदाज में नजर आए। शादी में नाच गाने से लेकर हंसी मजाक तक शामिल था। ये वाकई एक बिग फैट पंजाबी वेडिंग थी। लेकिन प्रिंयका ने शादी के तीन साल बाद ही अपने नाम से जोनस सरनेम को हटाकर सभी को चौंका दिया हैं। दोनों के प्यार भरे रिश्ते के बीच तलाक की खबरें जोरों पर हैं। इन खबरों के बीच देखिए प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी खूबसूरत तस्वीरों को।