फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: प्रियंका को खास तोहफा तो आर्चीज लुक में खुशी कपूर, 10 तस्वीरों में देखें सेलिब्रिटी स्टाइल

Sat, 21 May 2022 09:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
प्रियंका चोपड़ा, खुशी कपूर - फोटो : insta
बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस के साथ प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजों को साझा करते रहते हैं। प्रशंसको को भी अपने चहेते स्टार के बारे में जानने की एक्साइटमेंट बनी रहती है। इस समय कान महोत्सव में बॉलीवुड हसीनाएं अपना जलवा बिखेर रही हैं वहीं कई सेलिब्रिटीज की नई फिल्में आने वाली हैं तो कुछ ने अपनी निजी जिंदगी के खास पल साझा किए हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि आपके पसंदीदा सितारों की लाइफ में क्या चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं। वह अक्सर अपने पति निक जोनस संग रोमांटिक अंदाज में दिखाई देती हैं वहीं निक भी उन्हें प्यार जताने को कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह कार में बैठी दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि कार पर मिसेज जोनस लिखा दिखाई दे रहा है वहीं प्रियंका ने कैप्शन के जरिए निक को इसके लिए शुक्रिया कहा है। तो जाहिर तौर पर उन्हें ये खास तोहफा उनके मिस्टर राइट यानी पति निक जोनस से मिला है।
विज्ञापन

3 of 11
खुशी कपूर - फोटो : insta
इस समय बॉलीवुड के स्टार किड अपनी आगामी डेब्यू फिल्म आर्चीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में खुशी कपूर से लेकर सुहाना खान तक कई स्टार किड्स को एक साथ लॉन्च किया जा रहा है। अब खुशी कपूर ने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह आर्चीज लुक में दिखाई दे रही हैं।

4 of 11
हिना खान - फोटो : insta
टीवी अभिनेत्री हिना खान इस बार 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक से हर दिन खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से कान फेस्टिवल के नए लुक की तस्वीरें शेयर कर सारी लाइम लाइट लूट ली है। इन तस्वीरों में वह येलो कलर के थाई स्लिट सिल्क गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : insta
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने अपने बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह  ग्रे, व्हाइट कलर की डीप नेक लाइन ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
तब्बू - फोटो : insta
दिग्गज अदाकार तब्बू इस समय फिल्म 'भूल भुलैया 2' में अपने शानदार अभिनय से खूब तारीफें बटोर रही हैं। अब अभिनेत्री ने अपनी नई त्सवीर शेयर की है, जिसमें वह खिलखिलाकर हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। चेहरे की हंसी उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है।
विज्ञापन

7 of 11
अर्जुन कपूर - फोटो : insta
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्मों में कई शानदार किरदार अदा किए हैं और उनके चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है। अब एक आर्टिस्ट फैन ने अर्जुन कपूर की फिल्मों के अलग-अलग लुक को अपने आर्टवर्क से कैनवास पर उतार दिया है। अपने फैन की तरफ से ये खास तोहफा पाकर अर्जुन कपूर बेहद खुश हैं।

8 of 11
कनिका कपूर - फोटो : insta
बेबी डॉल और देसी लुक जैसे गानों के लिए पहचानी जाने वाली गायिका कनिका कपूर इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने पति गौतम हाथीरमानी संग अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं।  जिसमें दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। बता दें कि ये कनिका कपूर की दूसरी शादी है।

9 of 11
नीना गुप्ता - फोटो : insta
अभिनेत्री नीना गुप्ता इस समय अपनी वेब सीरीज पंचायत 2 को लेकर चर्चा में हैं और इस समय वह मिनी गोवा कहे जाने वाले महाराष्ट्र के अलीबाग में खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठा रही हैं। एक्ट्रेस ने बोट पर समंदर के बीच से अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह स्टनिंग लुक में दिखाई दे रही हैं।

10 of 11
पूजा हेगड़े - फोटो : insta
साउथ से बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी इस समय कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपने लुक से सबका ध्यान आकर्षित कर रही हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने कान फेस्टिवल का अपना नया लुक शेयर किया है।
विज्ञापन

11 of 11
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज भी हमेशा चर्चाओं में बनी रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिलहाल इस समय जैकलीन किच्चा सुदीप संग अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से अपनी इस नई फिल्म के पहले गाने 'गंडग रक्कम्मा- दा क्वीन ऑफ गुड टाइम्स' का टीजर शेयर किया है। हिंदी में यह गाना 24 मई को रिलीज किया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें