priyanka chopra
- फोटो : social media
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार निक और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है। इस संपत्ति की कीमत 20 मिलियन डॉलर है। यानी अगर इस संपत्ति की कीमत भारतीय करेंसी में मांपे तो इस संपत्ति की कीमत 144 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के मुताबिक जोनस ब्रदर्स लॉस एंजिल्स के पड़ोस में एनसिनो नामक जगह में बहुत पैसा निवेश कर रहे हैं। सभी भाइयों ने मिलकर अभी तक उस जगह पर संपत्ति के लिए कुल 34.1 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। निक- प्रियंका से पहले सोफी टर्नर ने अपने पति के साथ 15,000 स्क्वायर फीट घर के लिए 14.1 मिलियन डॉलर खर्च किए थे।