प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
- फोटो : social media
फैंस ने की निक की तारीफ
निक और प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर दोनों के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- किसी को थामे रखना भी दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग्स है। वहीं, दूसरे फैन ने लिखा- मैं निक को थैंक्यू कहना चाहता हूं जो प्रियंका के लिए हमेशा मौजूद हैं, लविंग और केयरिंग हसबैंड हमारी देसी गर्ल निक जोनस के हाथों में है। एक और फैन ने कमेंट किया- उनके पास हर स्थिति में निक है, बहुत सारा प्यार, खुशी और हमेशा सम्मान।