फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट वर्थ: लग्जरी लाइफ जीते हैं प्रियंका-निक, उनके घर किराए पर रहती हैं जैकलीन फर्नांडिस

Sat, 08 May 2021 04:45 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी दुनिया की मशहूर शादीशुदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ही अपनी-अपनी प्रतिभा और कार्यक्षेत्र में माहिर हैं। इस कारण इनकी संपत्ति में भी अच्छा-खासा इजाफा हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा तो अब ग्लोबल अभिनेत्री के तौर पर भारत के बाहर विदेश में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं वहीं निक जोनस पहले से ही काफी मशहूर सिंगर हैं।

विज्ञापन

2 of 8
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक की कुल संपत्ति 734 करोड़ रुपये की है। फोर्ब्स इंडिया 2019 की सेलिब्रिटी लिस्ट में प्रियंका 14वें स्थान पर थीं। उस समय उनकी सालाना कमाई 23.4 करोड़ रुपये बताई गई थी। 2019 में प्रियंका दो फिल्मों में नजर आई थीं जो 'द स्काई इज पिंक' और 'इज नॉट इट रोमांटिक' थीं। इसके बाद उनकी संपत्ति में और बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन

3 of 8
प्रियंका चोपड़ा रेस्टोरेंट 'सोना' - फोटो : Social media
साल 2020 में प्रियंका का ये जलवा नहीं कायम रह सका। पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में थी। इस दौरान बॉलीवुड और हॉलीवुड को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने तो मानों सिर पीट लिए। इन्हें भारी क्षति हुई। लेकिन मार्च 2021 में उन्होंने सोना नाम से न्यूयॉर्क में अपना एक भारतीय रेस्टोरेंट खोला। 

4 of 8
प्रियंका चोपड़ा रेस्टोरेंट 'सोना' - फोटो : Insatagram- @priyankachopra

प्रियंका के हॉलीवुड कनेक्शन पर बात करें तो उन्होंने 2015 में 'बेवाच' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'क्वांटिको' में दिखाई दी थीं। इसके हर एक एपिसोड के लिए प्रियंका तीन करोड़ रुपये फीस चार्ज करती थीं। इस समय भी अभिनेत्री हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन

5 of 8
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @priyankachopra

इसके अलावा प्रियंका एक स्टेज शो का चार से पांच करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वो कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। हॉलीवुड जाने के बाद से प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों में कम दिखती हैं। इसके बावजूद वो इंडस्ट्री में टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। प्रियंका अमूमन बॉलीवुड फिल्मों के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

विज्ञापन

6 of 8
प्रियंका चोपड़ा  - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम से भी काफी पैसा कमाती हैं। 2019 में खुलासा हुआ था कि प्रियंका जो भी विज्ञापन पोस्ट करती हैं। उसका 1.92 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, अब वो 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' कंपनी की मालिक भी हैं। इससे भी उनकी अच्छी कमाई होती है। उनकी कंपनी ने फिल्म 'वेंटिलेटर' और 'स्काई इज पिंक' को प्रोड्यूस किया था।

विज्ञापन

7 of 8
प्रियंका चोपड़ा  - फोटो : instagram

वहीं प्रियंका के पति निक जोनस की बात करें तो वो 367 करोड़ रुपये के मालिक हैं।। निक जोनस ने अपना करियर 2002 में शुरू किया था। वे सिंगर, म्यूजिशियन और एक अभिनेता भी हैं। निक ने अपने भाई जो और केविन के साथ 'जोनस ब्रदर्स' नाम का बैंड बनाया। निक डिज्नी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। बता दें कि निक और प्रियंका जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते हैं। कोरोनाकाल में भी वे लोगों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन

8 of 8
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram
बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय जोड़े ने हाल ही में कैलिफोर्निया में एक बड़ा विशाल बंगला भी खरीदा था, जिसकी कीमत 144 करोड़ रुपये थी, जो एक बड़ी रकम है। प्रियंका के पास भारत में भी करोड़ों रुपये की प्रोपर्टी मौजूद है। वहीं, दोनों के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस प्रियंका चोपड़ा के मुंबई वाले घर में बतौर किराएदार रहती हैं। कुछ महीने पहले ही जैकलीन ने तीन साल के लिए प्रियंका के मुंबई वाले अपार्टमेंट 'कर्मयोग' रेंट पर लिया है, जिसका वे प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख 8 हजार रुपये बतौर रेंट देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें