The Matrix
- फोटो : social media
पिछले कई हफ्तों से 'मैट्रिक्स 4' के कलाकार लड़ाई का प्रशिक्षण ले रहे हैं। खबर है कि जल्द ही नॉर्थ कैलिफोर्निया में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। इस फिल्म में कियानू रीव्स, कैरी -ऐन मॉस, याह्या अब्दुल मतीन और नील पैट्रिक हैरिस जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन लाना वाचोवस्की कर रही हैं वही वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स और विलेज रोड शो पिक्चर्स के द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है। पहले की तरह यह भी एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी।