फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की बेइज्जती और सलमान ने बरसाए कोड़े सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Sun, 01 Sep 2019 12:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra and Salman Khan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के बाद दुनियाभर में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी उनका अंदाज लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है तो कभी उनके पति निक जोनस के साथ उनकी अठखेलियां लोगों को भा जाती हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अमेरिकी फैंस को भारतीय फैंस से ज्यादा सभ्य बताया था इसके बाद लोग उनसे काफी नाराज हो गए थे। हाल ही में एक अमेरिकी महिला ने प्रियंका की बेइज्जती कर दी।

अमेरिकी महिला ने सरेआम की प्रियंका चोपड़ा की बेइज्जती, वीडियो देखकर भड़क जाएंगे फैंस
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora - फोटो : Social Media
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब खुलेआम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों ने अपने प्यार का इजहार किया था। इन दिनों अर्जुन और मलाइका वैकेशन मनाने ऑस्ट्रिया गए हैं। वहां से मलाइका ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लेकिन हाल में मलाइका ने जब अपनी एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वेकेशन पर फोटो शेयर करते ही ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, यूजर बोला- कपड़े पहन लो...
विज्ञापन

3 of 5
Izabelle Leite - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल इजाबेल लिटे ब्राजील मूल की हैं। इजाबेल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'तलाश' से की थी। इजाबेल को बॉलीवुड में सक्सेस तो नहीं मिली लेकिन एक समय पर वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को डेट कर रही थीं। 1 सितम्बर 1990 को इजाबेल का जन्मदिन है।

विराट कोहली से जुड़ा था इस एक्ट्रेस का नाम, प्यार की खातिर दिल्ली तक जाया करती थी

4 of 5
दिशा पाटनी और बहन कृष्णा के साथ टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ न सिर्फ अपने एक्शन अवतार बल्कि साथ ही साथ दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कभी डिनर-लंच डेट तो कभी घूमते हुए दोनों अक्सर साथ में स्पॉटिड होते हैं। ऐसे में टाइगर श्रॉफ की बहन ने अपने भाई के रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

भाई के रिलेशनशिप पर बहन कृष्णा ने किया खुलासा, दिशा पाटनी के लिए टाइगर नहीं इस एक्टर को बताया सही
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान खान खुद को कोड़े मारते नजर आ रहे हैं।

VIDEO: सलमान खान ने खुद पर बरसाए ताबड़तोड़ कोड़े, इस वजह से दिया अपने आपको इतना दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें