फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली से प्यार की खातिर दिल्ली तक आ जाती थीं ये ब्राजीलियन एक्ट्रेस, बर्थडे पर जानें ये किस्सा

Sun, 01 Sep 2019 12:07 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Izabelle Leite - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल इजाबेल लिटे ब्राजील मूल की हैं। इजाबेल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'तलाश' से की थी। इजाबेल को बॉलीवुड में सक्सेस तो नहीं मिली लेकिन एक समय पर वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को डेट कर रही थीं। 1 सितम्बर 1990 को इजाबेल का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको उनकी और विराट कोहली की लव स्टोरी का किस्सा बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
tamanna bhatia
अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली का नाम तमन्ना भाटिया और इजाबेल लेट से जुड़ा था। बाहुबली फेम तमन्ना भाटिया की खूबसूरती के विराट दीवाने थे। पहली बार दोनों सेलेकॉन के एक विज्ञापन में साथ नजर आए और यही प्रोफेशनल दोस्ती प्यार में बदलने लगी। दोनों 2012 में एक दूसरे को डेट करने लगे थे, लेकिन बताया जाता है इन दोनों के बीच इजाबेल आ गईं और दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
Izabelle Leite - फोटो : Social Media
जून साल 2012 में खबरें आईं कि विराट कोहली ब्राजील की एक मॉडल को डेट कर रहे हैं। विराट कोहली को कथित तौर पर इजाबेल लिटे के साथ सिंगापुर में खरीदारी करते देखा गया था। 

4 of 6
Izabelle Leite - फोटो : Social Media
इजाबेल के दोस्त के मुताबिक ने बताया था कि दोनों एक एड की शूटिंग के दौरान सिंगापुर में मिले थे। विराट अपनी प्राइवेसी को खूब तरजीह देते थे और अपनी फैन फॉलोइंग को ध्यान में रखते हुए वो दोनों पब्लिक प्लेस में ज्यादा नहीं जाया करते थे।
विज्ञापन

5 of 6
Izabelle Leite - फोटो : Social Media
इजाबेल के इसी दोस्त ने बताया था कि इजाबेल विराट से बेहद प्यार करती थीं। वह विराट से मिलने दिल्ली भी जाया करती थीं। रिपोर्ट्स की माने तो इजाबेल ने एक वक्त पर इस बात को कंफर्म किया था कि वो विराट कोहली को डेट कर रही थीं। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और 2013 में दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Izabelle Leite - फोटो : Social Media
बीते दिनों अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक फिल्म कबीर सिंह रिलीज हुई थी। अर्जुन रेड्डी के स्टार विजय देवरकोंडा जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, इसमें उनके अपोजिट इजाबेल लिटे भी काम कर रही हैं। कुछ दिन पहले दोनों की तस्वीर सामने आई थी, जिसे इजाबेल ने शेयर किया था। इसके बाद खबरें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालाकि इस कोई पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें