फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका-निक ने एक साल में दो करोड़ मुनाफा कमा बेचा मकान, नए घर के लिए रखा मोटा बजट

Wed, 07 Aug 2019 06:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के फैंस के लिए बड़ी खबर है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि निक जोनस ने लॉस एंजेलिस के मकान को बेच दिया है। यह वही मकान है जिसमें निक शादी से पहले रहा करते थे। कहा जा रहा है कि इस मकान को बेचने के बाद अब निक एक नए घर की तलाश कर रहे हैं। इस बात का खुलासा एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka and Nick - फोटो : twitter
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनस ने अपना पुराना घर 48 करोड़ में बेचा है। अप्रैल 2018 में इस घर को निक ने 46 करोड़ में खरीदा था। कहा जा रहा है कि निक के इस घर में 5 बेडरूम और 4 से 5 बाथरूम थे। इसके साथ ही एक शानदार स्वीमिंग पूल था और घर से पहाड़ों के खूबसूरत नजारे दिखाई देते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक अब नए घर की तलाश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह इससे बड़ा घर खरीदना चाहते हैं। नए घर के निक और प्रियंका ने 141 करोड़ का बजट रखा है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ सिगरेट पीने को लेकर ट्रोल हुई थी। इसके बाद एल्होहल ब्रांड के विज्ञापन को लेकर। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
कुछ दिन पहले प्रियंका का सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वो एक एल्कोहल ब्रांड का एड करती हुई नजर आईं। इसमें प्रियंका की जिंदगी के कई शेड्स नजर आए थे। प्रियंका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'जिंदगी खुद को बार-बार सुदृढ़ बनाना है। आपको हर अवसर को हाथ में लेना होगा, जोखिम उठाना होगा और अपना रास्ता बनाना होगा। सभी की सफलता उनकी अपनी है, यह वो चीज है जिसे आपने कमाया है। यह आपका गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका का ये वीडियो सामने आते ही वह एक बार फिर यूजर्स ने निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'लगता है दीदी का अस्थमा ठीक हो गया दारू चल रही है।' एक और लिखा- 'मतलब दीदी का कहना है कि उन्होंने ये पीकर प्राइड हासिल किया है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'अस्थमा क्या ठीक हुआ छोरी हाथ से निकल गई।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें