Jyotiraditya Scindia
- फोटो : PTI
आपको बता दें, जहां एक ओर कांग्रेस के कुछ नेता अनुच्छेद 370 हटने का विरोध कर रहे हैं तो वहीं कुछ नेता इसके समर्थन में उतर आए हैं। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया है। सिंधिया ने ट्वीट किया कि 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर उठाए गए कदम और भारत देश मे उनके पूर्ण रूप से एकीकरण का मैं समर्थन करता हूं। संवैधानिक प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन किया जाता तो बेहतर होता, साथ ही कोई प्रश्न भी खड़े नहीं होते। लेकिन ये फैसला राष्ट्र हित में लिया गया है और मैं इसका समर्थन करता हूं।'