फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhu Chopra: बचपन में ही रंगभेद की शिकार हो गई थीं प्रियंका, मधु चोपड़ा ने बेटी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sat, 11 Nov 2023 07:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं। अब हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बेटी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मधु चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी बेटी बचपन में रंगभेद की शिकार हो चुकी थीं। बचपन में अक्सर बच्चे प्रियंका को उनके रंग के लिए चिढ़ाते थे, जिससे एक्ट्रेस बचपन में पीटीएसडी (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) की शिकार हो गई थीं।

Jared Leto: संगीतकार जेरेड लेटो ने किया खतरनाक स्टंट, 102 मंजिला इमारत पर चढ़ने का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

3 of 5
मधु चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा,  'मुझे लगता है कि उसे बचपन में पीटीएसडी (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) सदमा लगा होगा। मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि जब वह बहुत छोटी थी, तो चोपड़ा परिवार में उसके पिता को छोड़कर हर कोई गोरा-चिट्टा था। ऐसे में हर कोई उसे रंग को लेकर खूब ताना मारते थे। हालांकि, बचपन में वह बेहद सुंदर दिखती थी, लेकिन उसका कलर गेहुंआ था। इसलिए लोग उसे ताना मारते थे।

Diwali 2023: इस दिवाली मन में हौसलों का दीया जलाएं, बोनी कपूर से सीखें, बच्चों के दिल को ऐसे रोशन करना

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा - फोटो : social media
मधु चोपड़ा ने आगे कहा, 'लोग उसे रंग को लेकर ताना मारते थे। शायद यही बात उसके दिमाग में घर कर गई थी और उसे बचपन में ही इस वक्त से होकर गुजरना पड़ा होगा। मधु चोपड़ा ने आगे यह भी बताया कि शादी से पहले उन्होंने इस बारे में निक जोनस से अकेले में काफी देर बात की थी, जिससे वह जान सकें कि क्या वह प्रियंका के लिए सही हैं या नहीं। हालांकि, निक उन्हें पहले ही काफी पसंद आ गए थे।'

A R Rahman: पिप्पा के गाने करार ओई लोहो कोपट का रीमेक बनाकर बुरे फंसे एआर रहमान, बांग्लादेश में जमकर हुआ विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मधु चोपड़ा - फोटो : insta
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले दिनों में हिंदी फीचर 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर प्रियंका रिची के साथ हाथ मिलाती हैं तो एक और प्रोजेक्ट उनके खाते में जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें