अंशुला कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अंशुला कपूर
अंशुला कपूर ने भले ही अभी तक एक्टिंग में आने का मन नहीं बनाया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और, आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती है। अंशुला कपूर को रैम्प वॉक करते भी देखा गया है। खुद अंशुला की मानें तो उनकी एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वह अपने भाई और बहनों की तरह आत्मनिर्भर बनकर कुछ करना चाहती हैं। और, इसके लिए कई तरह के कारोबार में वह खुद को व्यस्त रखती हैं।