फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO: प्रियंका चोपड़ा ने बैचलर पार्टी में पहनी बेहद छोटी ड्रेस, ईशा अंबानी बनीं पार्टी की शान

Tue, 06 Nov 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा की शादी की तारीख भले ही सामने ना आई हो लेकिन रस्में शुरू हो चुकी हैं । ब्राइडल शॉवर के बाद अब उनकी बैचलर पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं । प्रियंका ने एम्स्टरडैम में अपनी बैचलर पार्टी सेलीब्रेट की । इसमें ईशा अंबानी से परिणीति चोपड़ा तक शामिल हुईं ।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
इसके अलावा प्रियंका की हॉलीवुड फ्रेंड़्स भी इस बैचलर पार्टी की शान बनीं । अलग-अलग फ्रेंड सर्कल के साथ प्रियंका पार्टी कर रही हैं । सेलिब्रेशन की तस्वीरें परिणीति और प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की हैं । जहां उनके फ्रेंड्स रेड आउटफिट में नजर आ रहे हैं । वहीं प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखीं ।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
9 साल छोटे मंगेतर के साथ शादी करने से पहले प्रियंका हर दिन को एंज्वॉय कर रही हैं । देसी गर्ल का स्टाइलिश अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है । शॉर्ट व्हाइट ड्रेस को उन्होंने फैदर जैकेट के साथ कैरी किया है । साथ ही रेड लिपस्टिक और खुले बाल उनके आउटफिट को कॉम्पलिमेंट कर रही है ।

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो प्रियंका और निक की शादी 1 दिसंबर को जोधपुर के आलीशान महल से होगी । साथ ही दोनों एक नहीं बल्कि दो बार शादी करेंगे । एक बार हिंदू और एक बार क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी । दोनों एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का सम्मान करना चाहते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 नवंबर से प्रियंका का शादी समारोह शुरू होगा । हालांकि अभी प्रियंका या निक की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है । इससे पहले हुई बैचलरेट पार्टी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस भी शामिल हुई थीं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें