फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विम वियर में देसी गर्ल का दिलकश अंदाज, कच्ची कैरी खाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा; साझा किए सुकून भरे पल

Mon, 06 Apr 2026 05:57 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Pictures: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से दूर जरूर हैं लेकिन अपने फैंस के साथ वह जिंदगी के खास पलों को साझा करती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर संडे को एंज्वॉय करती हुईं कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनके स्विम वियर लुक पर फैंस फिदा नजर आए। 
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की दुनिया में रम चुकी हैं। इन दिनों वह फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए कभी-कभार भारत आती हैं। इसके अलावा अपने फैंस के साथ वह सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। सोमवार को देसी गर्ल ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, इसमें उनके अलग-अलग अंदाज फैंस को देखने को मिले हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा का बिकनी और स्विमय वियर लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
स्विम वियर-बिकनी में शेयर की दिलकश तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह अपने करीबियों के साथ नजर आ रही हैं। संडे को खुलकर एंज्वॉय कर रही हैं। स्विम वियर और बिकनी में कुछ दिलकश तस्वीरें देसी गर्ल ने पोस्ट की हैं। जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा के अलग-अलग अंदाज - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा ने कच्ची कैरी का लिया मजा 
आम का सीजन आने वाला है। प्रियंका ने भी कच्ची कैरी खाते हुए कुछ फाेटो शेयर की हैं। विदेश में रहकर वह भी वह देसी फल को पूरी अहमियत दे रही हैं। फैंस को भी यह बात काफी पसंद आई है। 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा के अलग-अलग अंदाज - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
सुकून भरे पल गुजारतीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा सुकून भरे पल गुजारती भी दिख रही हैं। वह फोटो के साथ साझा किए गए कैप्शन में लिखती हैं, 'उन चुनिंदा मौकों में से एक, जब रविवार सचमुच रविवार जैसा लगा।' आगे वह लिखती हैं, 'और भी इधर-उधर की बातें।' इस तरह प्रियंका अपनों के साथ गुजारे गए फुर्सत भरे संडे और पलों को याद करती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा के अलग-अलग अंदाज - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
मां और बेटी मालती की तस्वीर भी पोस्ट की
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा और बेटी मालती की एक फोटो शेयर की है। इसमें नानी और नातिन मस्ती भरे अंदाज में दिख रही हैं। बता दें कि प्रियंका अक्सर ही अपनी मां के साथ वेकेशन पर नजर आती हैं। वह पिता के जाने के बाद मां का पूरा ख्याल रखती हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें