फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने क्या रविवार का उठाया फायदा? जानें 11वें दिन का कलेक्शन; वर्ल्डवाइड की कितनी कमाई

Sun, 05 Apr 2026 08:59 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Project Hail Mary Box Office Collection Day 11: फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रविवार को 1000 करोड़ कमाने का कीर्तिमान बना दिया। इस फिल्म के अलावा सिनेमाघरों में इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी लगी है। जानिए, रविवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। रविवार को क्या इस फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ? क्या यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आगे दमखम दिखा सकी है। जानिए, फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने अब तक कितना कलेक्शन किया है। 



 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)
11वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई?
सैकनिल्क के अनुसार हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने 11वें दिन 3.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दसवें दिन इस फिल्म ने 4.55 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हॉलीवुड फिल्म का कुल कलेक्शन भारतीय बॉक्स पर अब तक 36.86 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म रिलीज के 11 दिन बाद भी 50 करोड़ का कलेक्शन भारत में नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड किया कितना कलेक्शन? 
फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने वर्ल्डवाइड धमाकेदार कलेक्शन किया। यह फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 3,450 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म को हॉलीवुड दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है।  

4 of 5
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ की कमाई? 
इस हॉलीवुड फिल्म में रायलैंड ग्रेस (रयान गोसलिंग) नाम का टीजर है, जिसे विशेष परिस्थितियों में एस्ट्रोनॉट बनाना पड़ता है। वह एक स्पेसशिप में अकेला है, उसकी मेमोरी चली गई है। लेकिन वही इंसानियत की आखिरी उम्मीद है। उसे एक एलियन की प्रजाति को रोकना है और धरती को बचाना है। इस जर्नी में उसकी मदद भी एक एलियन ही करता है। फिल्म में वीएफएक्स का काम काफी अच्छा है। स्टोरी लाइन भी दर्शकों को बांधकर रखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ आगे नहीं चला जोर 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 18वें दिन 1009.61 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रविवार को इस फिल्म ने 24.59 करोड़ रुपये कमाए है। ऐसे में इस कलेक्शन की बराबरी ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें